आजकल हर कोई कम पैसों से बड़ा फंड बनाने के बारे में सोचता है। शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में SIP (Systematic Investment Plan) इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर आप हर महीने केवल ₹2000 की SIP करते हैं तो कितने सालों में आपके पास ₹30 लाख रुपए हो जाएंगे? आपके मन में भी ऐसा सवाल आया होगा। तो आज के इस ब्लॉग में हम इसी टॉपिक पर चर्चा करेंगे कि कितने समय में 30 लाख तक पहुंच जाएंगे।
SIP क्या है?
SIP यानी Systematic Investment Plan एक तरीका है जिसमें आप हर महीने एक तय राशि म्यूचुअल फंड में लगाते हैं। जैसे आप तय कर लें कि हर महीने ₹2000 निवेश करेंगे, तो यह पैसा हर महीने आपके चुने हुए फंड में चला जाएगा।धीरे-धीरे यह रकम बड़ी हो जाती है क्योंकि इसमें कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) का जादू काम करता है।
कैलकुलेशन ₹2000 से ₹30 लाख
मान लीजिए आप हर महीने ₹2000 SIP में लगाते हैं। अगर रिटर्न रेट 10% है तो लगभग 30 साल में आपका पैसा ₹30 लाख तक पहुँच जाएगा। अगर रिटर्न रेट 12% है तो लगभग 25 साल में यह रकम ₹30 लाख हो जाएगी। अगर रिटर्न रेट 14% है तो करीब 22 साल में ही ₹30 लाख मिल सकते हैं। मतलब समय आपके रिटर्न के हिसाब से लगेगा अच्छा रिटर्न मिलेगा तो समय कम लगेगा और कम रिटर्न मिलेगा तो समय ज्यादा लगेगा। इसी प्रकार अगर आपका रिटर्न रेट अच्छा खासा है और आप हर महिने सही इन्वेस्टमेंट करते हो तो आपको 20-25 साल लगेंगे।
SIP में कंपाउंडिंग का जादू
कंपाउंडिंग का मतलब है कि आपके निवेश से जो रिटर्न बनता है, वह भी फिर से निवेश हो जाता है।मान लीजिए आपने ₹2000 लगाए और उस पर ब्याज आया, तो अगली बार आपके मूल पैसे के साथ ब्याज भी जोड़कर उस पर रिटर्न मिलेगा। जैसे पहले के जमाने में लोग ब्याज पर पैसे देते थे हालांकि कुछ लोग आज भी ब्याज पर पैसे देते है लेकिन आजकल बैंक से लोन मिल जाता है तो जब वो लोग ब्याज पर पैसे देते थे तो एक साल तक उस पैसे पर ब्याज लगता था और जब एक साल हो जाता तो उस पैसे के साथ ब्याज का पैसा जोड़कर ब्याज पर भी ब्याज लगाते थे।
इसे आसान भाषा में समझे तो मान लिजिए आपने अपने दोस्त रोहन को एक लाख रुपए ब्याज पर दिये एक साल तक उसपर ब्याज लगा और ब्याज की रकम ₹18000 हो गई तो अब फिर से जब अगला साल शुरू होगा तो 100000+18000 =118000 पर ब्याज लगना शुरू होगा इसी प्रकार कंपाउंडिंग काम करता है यही प्रक्रिया बार-बार चलती है और पैसा तेज़ी से बढ़ता है।
2000 रुपये SIP का भविष्य
| ब्याज दर (रिटर्न) | 20 साल में राशि | 25 साल में राशि | 30 साल में राशि |
| 10% | ₹15 लाख | ₹27 लाख | ₹52 लाख |
| 12% | ₹20 लाख | ₹42 लाख | ₹90 लाख |
| 14% | ₹27 लाख | ₹61 लाख | ₹1.39 करोड़ |
इसका मतलब है कि अगर आप लंबे समय तक धैर्य रखें तो सिर्फ ₹2000 हर महीने लगाकर भी करोड़पति बना जा सकता है।
SIP करने का फायदा
sip का सबसे बड़ा फायदा तो आपने देख ही लिया 2-2 हजार इन्वेस्ट करके करोड़पति भी बना जा सकता है। इसके अलावा sip में रिस्क बहुत ही कम होता है बहुत से लोगो को डर लगता है पैसे डूबने का sip आपके इसी डर को कम करता है क्योंकि अगर आप लम्बे समय तक sip करोगे तो आपको बहुत ज्यादा लाभ मिलने की सम्भावना बहुत ज्यादा होती है। और sip अनुसासन से कैसे इन्वेस्ट करें यह भी सीखाता है क्योंकि इसमें आप एकदम समय पर और एकदम सही पैसे डालते हो। इससे आपको पैसे बचाने की आदत पड़ जाती है जिससे फालतू के खर्चे बन्द हो जाते है और आप एक एक पैसे की कीमत जान पाते हो।
निष्कर्ष
अगर आप हर महीने ₹2000 SIP में लगाते हैं तो आपको लगभग 22–30 साल का समय लगेगा ₹30 लाख बनाने में।रिटर्न रेट और समय के आधार पर यह रकम और भी ज्यादा हो सकती है। अगर आप थोड़ा ध्यान से और समय समय पर इन्वेस्ट करें तो आप कुछ सालों में करोड़पति भी बन सकते हो। इसलिए अगर आप sip करना चाहते है तो जितना जल्दी हो sip शुरू करें क्योंकि जितना ज्यादा समय मिलेगा उतना ही फायदा ज्यादा होगा।
sip से संबंधित और भी जानकारियां और sip में कौनसी गलतियां नहीं करनी चाहिए आप यहां देख सकते है।
SIP में यह गलतियां आपको भारी नुक्सान करवा सकती है जानिए कैसे बचे उनसे?
SIP (Systematic Investment Plan): निवेश का सबसे Easy और सुरक्षित तरीका