गांव से लेकर शहर तक हर जगह चलनें वाला ऐसा बिजनेस आइडिया जो लाखों रूपए की गारंटी देता है

भारत में अगर सबसे ज़्यादा पीया जाने वाला पेय है तो वह है चाय। सुबह हो या शाम, ऑफिस हो या घर, शहर हो या गाँव – चाय हर जगह अपनी जगह बनाए हुए है। यही वजह है कि चाय का बिज़नेस (Tea Business) आज के समय में सबसे ज्यादा मुनाफा दे सकता है। और कम निवेश और ज़्यादा मुनाफ़े वाला बिज़नेस भी माना जाता है।

क्यों शुरू करें चाय का बिज़नेस?

1.हर जगह डिमांड –

भारत में हर दिन लगभग 80% लोग चाय मजे से पीते हैं। भारतीयों को हर 6 से 7 बार तो चाय पीनी ही होती है।

2. कम निवेश –

छोटे स्टॉल से लेकर कैफ़े तक, इसे किसी भी स्तर बहुत कम बजट पर शुरू किया जा सकता है।

3. फिक्स कस्टमर –

चाय पीने वालों को इसकी आदत होती है, इसलिए बार-बार वही ग्राहक लौटकर आते हैं।

4. प्रॉफिट मार्जिन –

एक कप चाय बनाने में लागत 2-4 रुपये होती है, जबकि बिकती 10-20 रुपये तक है।

चाय बिज़नेस शुरू करने के तरीके

ज़्यादा ग्राहकों की भीड़ वाले इलाके चुनें – बस स्टैंड, कॉलेज, ऑफिस एरिया, सड़क किनारे चाय स्टॉल यह सबसे आसान और कम निवेश का तरीका और 1000-1500 रुपये में शुरू हो सकता है।

ब्रांडेड चाय कैफ़े

अगर आप बड़ा बिज़नेस करना चाहते हैं तो चाय कैफ़े या टी लाउंज खोल सकते हैं। आजकल लोगों को अलग-अलग तरह की चाय पसंद आती है इसमें विभिन्न फ्लेवर की चाय (ग्रीन टी, मसाला चाय, लेमन टी, हर्बल टी) उपलब्ध कराई जा सकती है। इसमें शुरुआती निवेश 20 से 25 हजार रुपये तक हो सकता है।

टी फ्रेंचाइज़ी लेना

आजकल कई कंपनियाँ चाय की फ्रेंचाइज़ी देती हैं (जैसे MBA Chaiwala, Chai Sutta Bar, Chai Point)।इसमें एक जबरदस्त फायदा यह है कि आपको ब्रांड का नाम, ट्रेनिंग और सेटअप सपोर्ट मिलता है। इसमें आपको लागत भी बहुत कम लगती है। नॉर्मल लागत जैसे दुकान किराया लग सकता है। या कम्पनी का सिक्योरिटी डिपोजिट लग सकता है।

ऑनलाइन चाय सप्लाई

आप अलग-अलग हर्बल और फ्लेवर टी पैक करके ऑनलाइन (अपनी वेबसाइट पर) बेच सकते हैं। इसमें चाय पाउडर, ऑर्गेनिक टी और गिफ्ट पैक्स की इस समय अच्छी डिमांड है।

और बिजनेस आइडिया यहां देखें Personalized Home Gardening Kits

निवेश और खर्च

स्टॉल खोलने में शुरुआती स्तर पर 1000-1500 तक लागत आती है। साधारण दुकान में 5 से 10 हजार की कोस्ट लग सकती है। कैफ़े या लाउंज में 50000 से 1 लाख तक का खर्चा हो सकता है।

फ्रेंचाइज़ी मॉडल में उस कम्पनी पर तय करता है जिससे आप फ्रेंचाइजी ले रहे हो। कुछ कुछ कम्पनी की फ्रेंचाइजी बहुत सस्ती होती है।

मुनाफ़ा कितना होगा?

एक कप चाय बनाने की लागत 3-4 रुपये लगती है और एक चाय 10-20 रुपये में आसानी से बिकती है। रोज़ अगर 200 कप बिकते हैं तो कमाई 2000-3000 रुपये की होती है। महीने की अगर नेट इनकम देखी जाए तो 50-70 हजार रुपये (छोटे स्तर पर) हो सकती है।और ये बड़े कैफ़े या फ्रेंचाइज़ी से यह इनकम लाखों तक पहुँच सकती है।

सफलता के लिए ज़रूरी टिप्स

लोकेशन सही चुनें – भीड़ वाले इलाकों में दुकान लगाएँ।

क्वालिटी और टेस्ट –ध्यान रहे चाय का स्वाद ही आपकी पहचान होती है।

साफ-सफाई – साफ बर्तन और साफ सुथरा माहौल ग्राहक को बार-बार लाएगा।

यूनिक आइडिया – जैसे मिट्टी के कुल्हड़ में चाय, फ्लेवर टी, या साथ में स्नैक्स आदि अपनाने बहुत जरूरी है।मार्केटिंग – सोशल मीडिया पर ब्रांडिंग करें, लोकल ऑफर दें। और आप अपनी चाय की यूनिक पहचान के लिए सोशल मीडिया पर वीडियोस भी अपलोड कर सकते हैं जिससे आप अपना यूनिक ब्रांड बना सकते हैं। जैसे आजकल चाय बनाने वाले लोग अपनी यूनिक पहचान से बहुत वायरल है। और लाखों में कमा रहे हैं।

निष्कर्ष

चाय का बिज़नेस ऐसा बिज़नेस है जो कभी बंद नहीं होगा। यह छोटे निवेश से शुरू होकर बड़े स्तर तक पहुँच सकता है। अगर आपके पास सही जगह, अच्छा स्वाद और मेहनत है, तो यह बिज़नेस आपको स्थायी आय और ब्रांड बनाने का मौका देगा।

disclaimer: यह ब्लॉग सिर्फ नॉलेज के लिए है हम किसी भी प्रकार के प्रोफिट की गारंटी नहीं देते कोई भी बिजनेस करने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें।

Leave a Comment