हर घर की जरूरत ऐसे प्रोडक्ट का बिज़नेस जो कभी फेल नहीं होगा और देगा भरपूर कमाई- Dairy Farming Business

भारत में दूध की खपत दुनिया में सबसे ज़्यादा है। सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक, दूध और उससे बने उत्पाद हर घर की ज़रूरत बने हुए हैं। यही वजह है कि डेयरी फ़ार्मिंग बिज़नेस (Dairy Farming Business) आज के समय में एक अच्छा खासा चलने वाला बिज़नेस आइडिया बन चुका है।

क्यों करें डेयरी फ़ार्मिंग का बिजनेस?

1. हमेशा डिमांड –

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स की डिमांड हर एक व्यक्ति और परिवार में होती है और सालभर बनी रहती है।

2. गांव और शहर दोनों बिक्री –

गाँव और शहर दोनों में कच्चे दूध के साथ साथ पैकेज्ड और वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स भी अच्छे खासे बिकते हैं।

3. सरकारी योजनाएँ –

डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लोन और सब्सिडी की भी बेहतर सुविधाएं मिलती है।

4. मल्टीपल इनकम सोर्स –

दूध के अलावा गोबर, गोमूत्र, वर्मी-कम्पोस्ट, और उनकी बिक्री से भी कमाई अच्छी होती है।

और भी जबरदस्त बिजनेस Professional organizing service

बिज़नेस शुरू करने के तरीके

1. अच्छी नस्ल के पशु चुनें

दुध देने वाले पशुओं की तरह तरह की नस्लें होती उन में से आपको बेहतर दुध वाली नस्लों के पशुओं को खरीदना है।

2. पशुशाला

पशुओं के लिए खुला और हवादार बाड़ा बनाएँ। जिसमें पशुओं के लिए अच्छे साफ पानी और चारे की व्यवस्था हो। डेयरी उपकरण (दूध निकालने की मशीन, ठंडा करने की टंकी या बड़ी फ्रीज , फीडर) भी उपलब्ध हो।

3. स्वास्थ्य

संतुलित चारा (हरा चारा + सूखा चारा + मिनरल मिक्स)। और साथ में समय-समय पर टीकाकरण और हेल्थ चेकअप भी बहुत जरूरी है।

4. अच्छी बिक्री

सीधे उपभोक्ता तक ताज़ा दूध पहुँचाएँ। अपने आस पास की डेयरी को सप्लाई करें। साथ में दूध से वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट बनाकर बेचें जैसे -दही, घी, पनीर, मक्खन, आइसक्रीम आदि जिनकी आजकल बहुत ज्यादा डिमांड है।

निवेश और लागत

शुरुआत में आप एकदम छोटे स्तर पर शुरू कीजिए। जिसमें पशु खरीदने का खर्च, बाड़ा बनाने का खर्च और अन्य सेटअप का खर्च मिलाकर 1.5 से 2.5 लाख (सरकार से सब्सिडी के बाद)तक खर्च आ सकता है। बाद में अपनी इनकम के अनुसार बाद भी सकते हैं।

कमाई और मुनाफ़ा

एक गाय या भैंस औसतन 8–12 लीटर दूध देती है। मान लो शुरुआत में 10 पशुओं से रोज़ाना 100 लीटर दूध होता है। अगर 1 लीटर दूध ₹60 में बिके तो 6000 प्रति दिन। और मासिक इनकम 1,80,000 रुपए तक हो सकती है। महीने का खर्च घटाने के बाद नेट प्रॉफिट 90,000 से 1 लाख प्रतिमाह हो सकता है। और इम्पोर्टेंट बात वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स बनाकर बेचे तो मुनाफ़ा 2-3 गुना तक बढ़ाया जा सकता है।

डेयरी बिज़नेस को ओर सफल बनाने के आइडियाज़

1. ऑर्गेनिक डेयरी –आजकल केमिकल-फ्री दूध और प्रोडक्ट्स की शहरों में हाई डिमांड है। लोग अच्छे दुध के लिए तरसते हैं।

2. ब्रांडिंग– अपनी पैकिंग और ब्रांड नाम से लोकल मार्केट में पहचान बनाएँ और अपना यूनिक ब्रांड बनाएं।

3. ऑनलाइन डिलीवरी – घर-घर दूध पहुँचाने की ऐप या सर्विस शुरू करें।

4. टूरिज्म और ट्रेनिंग – अपने फ़ार्म विज़िट करवाकर और लोगों को इसकी ट्रेनिंग देकर भी अतिरिक्त आय।5. गोबर से वर्मी कम्पोस्ट या बायोगैस – अतिरिक्त इनकम और कम लागत वाली बिजली।

निष्कर्ष

डेयरी फ़ार्मिंग सिर्फ़ दूध बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एक मॉडर्न और प्रोफेशनल बिज़नेस बनाकर लाखों कमाए जा सकते हैं। अगर आप सही नस्ल, सही मार्केटिंग और वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स पर ध्यान दें तो यह बिज़नेस लाइफटाइम कमाई का ज़रिया बना सकते है।

Leave a Comment