आजकल हर कोई इलेक्ट्रिक कार (EV) की बात कर रहा है, लेकिन जब बात Toyota की आती है, तो भरोसा अपने आप बढ़ जाता है। अगर आप भी 2026 में एक नई EV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो रुकिए! टोयोटा अपनी नई Urban Cruiser Ebella के साथ भारतीय बाजार में तहलका मचाने को तैयार है।
आज के इस ब्लॉग में हम इस ‘फ्यूचरिस्टिक’ SUV की उन खासियतों के बारे में बात करेंगे, जो इसे दूसरी कारों से अलग बनाती हैं।
लुक और डिज़ाइन
पहली नज़र में ही Toyota Ebella आपको इम्प्रेस कर देगी। इसकी एयरोडायनामिक बॉडी और शार्प LED हेडलाइट्स इसे एक प्रीमियम लुक देती हैं। इसमें आपको सिग्नेचर क्लोज्ड ग्रिल मिलती है जो इसके EV होने की पहचान है। साथ ही, इसके अलॉय व्हील्स का डिज़ाइन न केवल स्टाइलिश है बल्कि यह कार की रेंज बढ़ाने में भी मदद करता है।
रेंज और परफॉरमेंस
एक इलेक्ट्रिक कार में सबसे जरूरी चीज होती है उसकी ‘रेंज’। टोयोटा अपनी इस नई पेशकश में 60kWh का बड़ा बैटरी पैक दे सकता है।
Ebella कि अनुमानित रेंज सिंगल चार्ज पर लगभग 450km से 500km।
टॉप स्पीड कि बात करें तो यह 0 से 100 की रफ्तार महज 7-8 सेकंड में पकड़ सकती है।
और फास्ट चार्जिंग की मदद से यह कार केवल 30-40 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाएगी जो इस कार को एक बेहतरीन ev बनाता है
इसकी रेंज और परफोर्मेंस को देखने के बाद लोग दुसरी ev लेना भूल जाएंगे।
इंटीरियर और फीचर्स
इसका इंटीरियर और फीचर्स किसी लग्जरी प्राइवेट जेट से कम नहीं है। कार के अंदर कदम रखते ही आपको एक नई दुनिया का अहसास होगा।
•बड़ी टचस्क्रीन: इसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है।
•ADAS सेफ्टी: सुरक्षा के मामले में टोयोटा कोई समझौता नहीं कर रहा। इसमें लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) दिया गया है।
•पैनोरमिक सनरूफ: रात के समय आसमान का नज़ारा लेने के लिए इसमें एक बड़ी सनरूफ भी दी गई है।
निष्कर्ष
Toyota की यह नई ev मार्केट में बवाल मचाने के लिए आ रही है जो tata ev और mahindra ev को पिछे छोड़ने के तैयार है टोयोटा Urban Cruiser Ebella EV का लोंच होते ही मार्केट में धमाका होगा। जो मार्केट में मोजूद सभी ev गाड़ियों को टक्कर देगी।