आज की तेज़-तर्रार ज़िंदगी में हर किसी के पास काम तो बहुत है, लेकिन समय और मैनेजमेंट की कमी सबसे बड़ी समस्या है। लोग घर और ऑफिस में जगह की कमी, फैली हुई चीज़ें और अव्यवस्था (mess) से परेशान रहते हैं। ऐसे में Professional Organizing Service एक ऐसा नया और उभरता हुआ बिज़नेस आइडिया है जो न सिर्फ लोगों की लाइफ को आसान बनाता है बल्कि आपके लिए भी शानदार कमाई का ज़रिया बन सकता है। आइए इस ब्लॉग के माध्यम से आपको डिटेल से समझाता हूं पूरा प्रोसेस।
प्रोफेशनल ऑर्गेनाइजिंग सर्विस क्या है?
Professional Organizing Service का मतलब है लोगों के घर, ऑफिस, अलमारी, किचन, स्टोरेज स्पेस, डिजिटल फाइल्स और यहां तक कि शॉप्स को इस तरह से व्यवस्थित (organize) करना कि सबकुछ साफ-सुथरा, आसानी से खोजने लायक और बेहतर दिखे। इस सर्विस के तहत आप क्लाइंट को यह सुविधा देते हैं कि उनके घर या ऑफिस में मौजूद चीज़ें व्यवस्थित रूप से रखी जाएँ और उनका स्पेस पूरी तरह से उपयोगी (functional) बने।
यह सर्विस क्यों ज़रूरी है?
इस सर्विस की बहुत सारी जरूरतें है खास कर जो नौकरीपेशा है या बिजनेस करने वाले व्यक्ति है उन्हें अपने घर, ओफिस, कपड़े आदि सही तरीके से सेट करने में काफी दिक्कत होती है। अगर आप organize करोगे तो उन्हें बहुत फायदे होते है जैसे उनके समय की बचत होती है, व्यवस्थित माहौल में चीज़ें तुरंत मिल जाती हैं, तनाव कम होता है, साफ-सुथरी जगह पर मन भी शांति महसूस करता है, प्रोफेशनल लुक आता है, ऑफिस और बिज़नेस स्पेस अच्छी इमेज बनाते हैं, स्पेस का सही इस्तेमाल होगा छोटी जगह को भी स्मार्टली इस्तेमाल किया जा सकता है, लाइफस्टाइल अपग्रेड होती है और ऑर्गेनाइज्ड स्पेस लोगों की ज़िंदगी को आसान और बेहतर बनाता है।
प्रोफेशनल ऑर्गेनाइज़र किन-किन जगहों पर काम करता है?
घर (Home Organization) में जैसे किचन, अलमारी, बच्चों का कमरा, स्टोर रूम आदि को सुव्यवस्थित तरीके से सेट करना होता है। ऑफिस Organization जैसे फाइल्स, डॉक्यूमेंट्स, वर्कस्टेशंस आदि सभी सामान को अलग-अलग पर सेट करके क्लाइंट को कुछ भी लेने में आसानी हो ऐसा व्यवस्थित करना। क्लोज़ेट/अलमारी Organization में जैसे कपड़े, जूते, एक्सेसरीज़ आदि। डिजिटल Organization जैसे कंप्यूटर फाइल्स, ईमेल्स, डेटा आदि को एक सेफ और सही तरीके से सेट करके सेव करना। ईवेंट Organization जैसे शादी, पार्टी या कॉर्पोरेट ईवेंट की प्रॉप्स और सामान को व्यवस्थित करना जैसे शादी में टेबलें, स्टेज, कुर्सियां, खाने का सामान आदि सुव्यवस्थित तरीके से रखना।
कैसे शुरू करें?
शुरू करने के लिए स्पेस मैनेजमेंट, इंटीरियर बेसिक नॉलेज, टाइम मैनेजमेंट और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल, क्रिएटिव माइंडसेट और साफ-सुथरा काम करने की आदत होना बहुत जरुरी है। टारगेट क्लाइंट होने चाहिए जैसे जॉब वाले लोग जिनके पास समय कम है, बिज़नेसमैन और कॉर्पोरेट ऑफिस, बड़े घर वाले परिवार, छोटे अपार्टमेंट में रहने वाले लोग, शॉप्स और स्टार्टअप्स आदि यह हमारे टारगेट क्लाइंट हो सकते है। और इन्वेस्टमेंट करना होगा हालांकि इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए बहुत बड़ा निवेश (investment) नहीं चाहिए। बस कुछ बेसिक टूल्स (स्टोरेज बॉक्स, लेबलिंग मशीन, हैंगर, फोल्डिंग टूल्स), मार्केटिंग (सोशल मीडिया, वेबसाइट, लोकल नेटवर्किंग)और आपकी क्रिएटिविटी ही आपकी सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट है।
इसे शुरू करने के लिए मार्केटिंग बहुत जरूरी है जिसके लिए इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पहले प्रोजेक्ट्स के वीडियो शेयर करें।“Before & After” की तस्वीरें पोस्ट करें। लोकल बिज़नेस डायरेक्टरी और फेसबुक ग्रुप्स में अपनी सर्विस बताएं। रेफरल सिस्टम अपनाएँ (एक क्लाइंट से नए क्लाइंट तक पहुंचें) क्योंकि रेफरल के सिस्टम से बिजनेस ग्रोथ बहुत ज्यादा होता है।
मुनाफा कितना हो सकता है?
भारत जैसे देशों में यह सर्विस अभी नई है, इसलिए इसकी बहुत डिमांड बन रही है। एक छोटे प्रोजेक्ट (किचन या अलमारी) के लिए आप ₹3,000 – ₹8,000 चार्ज कर सकते हैं। बड़े प्रोजेक्ट (पूरा घर या ऑफिस) पर यह फीस ₹20,000 – ₹50,000 तक हो सकती है। अगर आप डिजिटल ऑर्गेनाइजिंग सर्विस भी देंगे तो अलग से पैकेज बना सकते हैं। अगर मान के चलो आप महीने में 8–10 प्रोजेक्ट्स करते हो तो आसानी से ₹80,000 – ₹1,50,000 तक कमाई हो सकती है। अगर आप सही मार्केटिंग स्ट्रेटजी अपनाएं तो इस बिजनेस से आप 1-1.5 लाख पर महिना कमा सकते हो।
निष्कर्ष
अगर आप एक क्रिएटिव, डिटेल-ओरिएंटेड और साफ-सुथरे काम करने वाले इंसान हैं तो Professional Organizing Service आपके लिए परफेक्ट बिज़नेस है। यह एक ऐसा आइडिया है जिसमें निवेश कम है लेकिन डिमांड और कमाई दोनों बहुत ज़्यादा है। इस सर्विस के ज़रिए आप लोगों की लाइफ को आसान बनाएंगे, उनके घर-ऑफिस को व्यवस्थित करेंगे और साथ ही अपनी एक प्रोफेशनल ब्रांड पहचान भी बना पाएंगे।