क्या आपने कभी सोचा है कि किसी शहर को सिर्फ उसकी इमारतों, बाजारों या ऐतिहासिक जगहों से नहीं, बल्कि उसके खाने और उनसे जुड़ी कहानियों से भी जाना जा सकता है?आज का हमारा बिज़नेस आइडिया बिल्कुल इसी पर आधारित है जिसका नाम है “Local Food Tour with a Storytelling Twist”। यानी किसी शहर की खास खाने की जगहों की सैर कराना, और उनके साथ वहां के खाने से जुड़ी कहानियां सुनाना।
क्या है यह बिज़नेस?
इस आइडिया में आप अपने शहर या किसी टूरिस्ट शहर में खाने की खास जगहों (फूड स्टॉल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान, स्ट्रीट फूड कार्नर) की पहचान करेंगे। फिर उन जगहों की टूर गाइडेड फूड वॉक आयोजित करेंगे। लेकिन यह साधारण फूड टूर नहीं होगा यहाँ खासियत होगी स्टोरीटेलिंग।
जैसे किसी पुराने हलवाई की दुकान की मिठाई कैसे पीढ़ियों से बन रही है। किसी स्टॉल वाले के पकवान के पीछे क्या पारंपरिक कहानी छिपी है। किस डिश को बनाने का तरीका 100 साल से भी पुराना है। कौन सा खाना किसी राजा-महाराजा का पसंदीदा था। इस तरह खाने का स्वाद और कहानियों का तड़का मिलकर यह टूर बेहद यूनिक और यादगार बन जाता है। इस तरह की कहानियां लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आती है।
और भी है कुछ अलग यहां देखेंबिना दुकान और बिना बड़ी टीम के शुरू किया जाने वाला ऐसा बिजनेस जो लगातार प्रोफिट देता है Personalized Home Gardening Kits
यह बिज़नेस ही क्यों?
क्योंकि टूरिज़्म बढ़ रहा है लोग सिर्फ जगह देखने नहीं, बल्कि उस जगह को जीना चाहते हैं। साथ ही फूड कल्चर का क्रेज़ बढ रहा है सोशल मीडिया पर खाने और उनकी कहानियों का ट्रेंड हमेशा वायरल रहता है। और लोकल इकॉनमी को बढ़ावा मिलेगा इससे छोटे दुकानदारों और स्टॉल वालों को भी फायदा होगा। एक्सपीरियंस बेस्ड बिज़नेस है लोग आजकल प्रोडक्ट से ज्यादा अनुभव (experience) खरीदना चाहते हैं। इन्हीं सब कारणों की वजह से यह बिजनेस फायदेमंद है और इस बिजनेस में मुनाफा अच्छा खासा है।
यह बिज़नेस कैसे शुरू करें?
सबसे पहले रिसर्च और प्लानिंग करें अपने शहर या पास के शहर की फूड स्ट्रीट्स और मशहूर खाने की जगहों की लिस्ट बनाइए। हर डिश के बारे में जानकारी इकट्ठा कीजिए उसका इतिहास, किस्सा, खासियत। स्टोरीटेलिंग के लिए मजेदार किस्से और रोचक तथ्य तैयार कीजिए। कुछ फूड की कहानियां फनी भी होती है जैसे खानें का आविष्कार ऐसे होता है की लोग सोचकर हस्ते है। रिसर्च करने के बाद उन दुकानदारों और होटल वालों से बात करिए जिनकी डिश आप टूर में शामिल करेंगे। उनसे डिस्काउंट, टेस्टर डिशेज़ या कमीशन मॉडल पर समझौता कीजिए।
उसके बाद अच्छा सा पैकेज बनाइए जैसे सिटी फूड वॉक (3 घंटे का) ₹500 से ₹600 प्रति व्यक्ति। फुल डे फूड टूर होगा जिसमें 6-7 जगहों पर खाना और कहानियां शामिल होगी।थीम बेस्ड टूर होगा जैसे “ओल्ड सिटी स्वीट्स टूर”, “स्ट्रीट फूड स्पेशल”, “मुगलई टेस्ट एंड टेल्स”। घूमाने के लिए आप उदाहरण के लिए दिल्ली में “चांदनी चौक फूड वॉक”, लखनऊ में “नवाबी किचन स्टोरी टूर”, मुंबई में “स्ट्रीट फूड एंड बॉलीवुड टेल्स” आदि और भी बहुत सारी जगहें हैं भारत में अलग अलग बेस्ट फूड की कमी नहीं है कहीं भी टूर कर सकते हो।
इन्वेस्टमेंट और प्रोफिट
इन्वेस्टमेंट की बात करें तो बेसिक शुरुआत छोटे स्तर पर ₹20,000 – ₹40,000 तक खर्च होगा जैसे मार्केटिंग, टाई-अप, गाइड फीस, लोगो-डिज़ाइन, वेबसाइट इन सब चीजों का खर्च मिलाकर। अगर इसे आप बड़े स्तर पर करोगे तो लगभग ₹70,000+ खर्च आएगा जैसे कर्मचारी, ट्रांसपोर्ट, एडवांस मार्केटिंग, कॉर्पोरेट टाई-अप इन सब को मिलाकर।
प्रोफिट की बात करें तो डायरेक्ट टिकट सेल्स करें तो प्रति व्यक्ति ₹500 से ₹1000 तक बेच सकते है लोकल दुकानदार से कमीशन लेंगे जैसे हर ऑर्डर पर 10-15% तक। कॉर्पोरेट या स्कूल टूर पैकेज ग्रुप टूर ज्यादा फायदेमंद होंगे। ऑनलाइन स्टोरी सीरीज यूट्यूब या इंस्टाग्राम से भी कमाई कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर आप महिनें का ₹1 से ₹1.5 तक आसानी से कमा सकते हो।
निष्कर्ष
Local Food Tour with a Storytelling Twist एक ऐसा बिज़नेस है जिसमें खाने का स्वाद, शहर की खुशबू और कहानियों का मज़ा एक साथ मिलता है। यह बिज़नेस न सिर्फ टूरिस्ट्स को आकर्षित करेगा बल्कि शहर के लोकल लोगों के लिए भी गर्व का कारण बनेगा। अगर आप ट्रैवल और फूड के शौकीन हैं तो यह आइडिया आपके लिए बेस्ट स्टार्टअप हो सकता है। सही मार्केटिंग स्ट्रेटजी का इस्तेमाल करे तो महिनें का लाखों कमा सकते हो।