आजकल लोग सिर्फ खाना खाने के लिए बाहर नहीं जाते बल्कि उन्हें एक यूनिक एक्सपीरियंस चाहिए होता है। इसी वजह से भारत में गॉरमेट फूड ट्रक बिज़नेस तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अगर आप भी कम निवेश में अच्छा मुनाफा देने वाला और क्रिएटिव बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो यह आइडिया आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। आइए इस ब्लॉग में जानते हैं कि गॉरमेट फूड ट्रक बिज़नेस कैसे शुरू करें, इसकी लागत कितनी है और इसमें मुनाफा कितना है।
गॉरमेट फूड ट्रक क्या है?
गॉरमेट फूड ट्रक एक ऐसा मूविंग रेस्टोरेंट होता है, जिसमें आप हाई-क्वालिटी, यूनिक और प्रीमियम डिशेज़ सर्व करते हैं। इसमें केवल स्ट्रीट फूड ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल कुज़ीन, हेल्दी ऑप्शन्स और एक्सपेरिमेंटल डिशेज़ भी शामिल की जा सकती हैं। उदाहरण से स्पेशल पिज्ज़ा, पास्ता, हेल्दी सलाद और स्मूदी, डेज़र्ट्स और कॉफी, फ्यूज़न फूड (जैसे – पनीर टिक्का टैको, बटर चिकन पिज्ज़ा) आदि चीजों को एक रेस्टोरेंट में बनाया जाता है जो रेस्टोरेंट किसी ट्रक या टेम्पो में बनाए जाते है ताकि लोगों को हर जगह खाना मिल सके और आसान तरीका हो।
गॉरमेट फूड ट्रक बिज़नेस क्यों शुरू करें?
कम लागत में रेस्टोरेंट जैसी फील आती है, मोबाइल बिज़नेस किसी भी लोकेशन पर सेटअप कर सकते हैं, युवा पीढ़ी में ट्रेंडिंग में है जैसे कॉलेज, कॉर्पोरेट एरिया, इवेंट्स में हिट है क्योंकि यहां पे ज्यादातर यूवा ही आते है, फूड डिलीवरी से जुड़ने का ऑप्शन होता है जैसे Zomato, Swiggy पर भी लिस्टिंग कर सकते हैं और क्रिएटिविटी की आज़ादी होती है आप अपनें हिसाब से जो चाहो बनाकर ट्राई कर सकते हो नए-नए डिशेज़ एक्सपेरिमेंट कर सकते है।
कैसे शुरू करें गॉरमेट फूड ट्रक बिजनेस?
सबसे पहले तय करें कि आप किस तरह का फूड सर्व करेंगे जैसे फास्ट फूड, हेल्दी फूड, वेगन / ऑर्गेनिक, इंटरनेशनल कुज़ीन आदि फूड आप बना सकते है। उसके बाद उसे लगानें की लोकेशन चुनेंगे गॉरमेट फूड ट्रक की लोकेशन बहुत मायने रखती है। यह आपके लिए बेस्ट लोकेशन हो सकती हैं कॉलेज और यूनिवर्सिटी एरिया, आईटी पार्क और ऑफिस एरिया, टूरिस्ट प्लेस, फूड फेस्टिवल और इवेंट्स आदि जगहों पर आप यह बिजनेस शुरू करोगे तो आपको ज्यादा फायदा होगा। स्टाफ और मेन्यू को अरेंज करना जैसे शेफ (1–2 लोग) हेल्पर / कैशियर, ड्राइवर (जरूरत पड़ने पर) इन सब की जरूरत पड़ सकती है और मेन्यू छोटा लेकिन यूनिक रखें ताकि लोग हर बार कुछ नया ट्राई करने आएं।
इन्वेस्टमेंट,मुनाफा और कमाई
गॉरमेट फूड ट्रक शुरू करने में खर्च केलकुलेशन देखें तो हैंड ट्रक + कस्टमाइज़ेशन इन दोनों का ₹5 से ₹7 लाख, किचन इक्विपमेंट के लगभग ₹2 से ₹3 लाख तक लग जाएंगे लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन ₹50,000 – ₹1 लाख, इनिशियल स्टॉक और रॉ मटेरियल ₹50,000 – ₹1 लाख तक लग जाएंगे। अगर सभी चीजें साथ मिलकर कर देखा जाए कुल मिलाकर ₹8 से ₹12 लाख में बिज़नेस शुरू किया जा सकता है।
और कमाई की बात करें तो एक दिन का औसतन सेल लगभग ₹8,000 – ₹15,000 तक हो सकता है। इसी तरह महीने की कमाई लगभग ₹2.5 से ₹4.5 लाख तक हो सकती है खर्च काटकर शुद्ध मुनाफा ₹1.2 से ₹2 लाख तक हो सकता है। अगर फूड ट्रक इवेंट्स और फूड फेस्टिवल्स में जाता है तो कमाई और भी बढ़ सकती है।
मार्केटिंग कैसे करें और सफलता की टिप्स
मार्केटिंग सबसे जरूरी कदम होता है किसी भी बिजनेस को चलाने में सबसे ज्यादा मार्केटिंग ही जरूरी होती है। मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया (Instagram, Facebook, YouTube) पर फोटो और वीडियो पोस्ट करें, अनोखा और आकर्षक ट्रक डिज़ाइन बनवाएं, Zomato, Swiggy से जुड़ें, हर डिश को यूनिक नाम दें ताकि लोग याद रखें और ऑफर्स और कॉम्बो पैक लॉन्च करें। इन सब तरीको से मार्केटिंग करें ताकि सफल मार्केटिंग हो।
हमेशा साफ-सफाई का ध्यान रखें क्योंकि साफ सुथरी जगह खाना ही पसन्द होता है सबको। क्वालिटी और टेस्ट पर कोई समझौता न करें क्योंकि क्वालिटी सबसे जरूरी चीज है किसी भी खाने की क्वालिटी ही उसको बेहतर बनाती है कस्टमर से फ्रेंडली बिहेवियर करें, हर हफ्ते या महीने नया डिश ट्राई करें, ट्रक पर ब्रांडिंग और लोगो ज़रूर करवाएं।
निष्कर्ष
गॉरमेट फूड ट्रक बिज़नेस आज के समय का एक ट्रेंडी और प्रॉफिटेबल स्टार्टअप आइडिया है। इसमें न तो रेस्टोरेंट जितना भारी निवेश चाहिए और न ही लंबे समय तक वेटिंग। अगर आपके पास खाने का जुनून और क्रिएटिविटी है तो यह बिज़नेस आपको कम समय में ही पॉपुलर बना सकता है। बस आपको सही मार्केटिंग स्ट्रेटजी और क्वालिटी पर ज्यादा फोकस करोगे तो यह छोटा सा लगने वाला बिजनेस आपको बहुत बड़ा एम्पायर खड़ा कर सकता है।
Niche E-commerce Store: स्टूडेंट्स और बेरोज़गार युवाओं के लिए बेस्ट बिज़नेस आइडिया कमाई होगी फटा-फट
Professional organizing service: यह धंधा मंदी में भी नहीं रुकता चाहे कोई भी सीजन हो 100% सेफ बिज़नेस